"स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज"
हम मानते हैं कि बिना अच्छे स्वास्थ्य के शिक्षा और विकास संभव नहीं। इसलिए हम गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक, खास तौर से गरीब परिवारों में, जहां तक संभव हो स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाते हैं।
"हर बच्चे को शिक्षा, हर बच्चे को भविष्य"
शिक्षा ही समाज को बदलने की सबसे बड़ी ताकत है। हमारा प्रयास है कि झुग्गी-झोपड़ी और निर्धन परिवारों का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
"हरी धरती, स्वस्थ जीवन"
स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की गारंटी है। हम आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली और साफ हवा छोड़ना चाहते हैं।